संस्कारों और संस्कृति को सहेजने का काम कर रहा है अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव:बतान

संस्कारों और संस्कृति को सहेजने का काम कर रहा है अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव:बतान

श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की रामलीला, कलाकारों ने प्रस्तुति से किया पर्यटकों को भाव-विभोर
भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव देश की प्राचीन संस्कृति और संस्कारों को सहेजने का काम कर रही है। इस महोत्सव के मंच पर रामलीला जैसे कार्यक्रमों का मंचन निश्चित तौर पर युवाओं के जहन में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। यह महोत्सव निश्चित ही युवा पीढ़ी को एक नई दिशा और राह दिखाने का काम कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पार्चा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं केडीबी सदस्य अशोक रोशा ने दीपशिखा प्रज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने रामलीला की प्रस्तुति दी और इस प्रस्तुति की सभी पर्यटकों ने खूब सराहना की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मुकाम हासिल हुआ। इस महोत्सव को अब देखने के लिए हर वर्ष लाखों लोग पहुंचते है। यह महोत्सव आमजन का महोत्सव बन चुका है। इस महोत्सव का इंतजार प्रदेश का हर व्यक्ति करता है। इस महोत्सव के कारण कुरुक्षेत्र के छोटे व्यापारियों को आर्थिक रुप से फायदा होता है और पर्यटन की दृष्टिï से भी कुरुक्षेत्र का विकास तेज गति के साथ हो रहा है। यह महोत्सव छिपी प्रतिभाओं को एक मंच उपलब्ध कर रहा है और इस मंच पर प्राचीन संस्कृति और संस्कारों को संरक्षित करने का काम भी किया जा रहा है।
Quick Navigation