International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

बलराम दंगल

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में पहली बार बलराम केसरी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह भारतीय पारंपरिक खेल संस्कृति का गौरवशाली एवं ऐतिहासिक आयोजन है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय अखाड़ा परपंरा, दंगल शक्ति, साहस अनुशासन, खेल भावना का सजीव प्रतीक है। यह दंगल महोत्सव की सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलात्मक गरिमा को और अधिक ऊंचाई तक ले जाना है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आयोजित बलराम कुश्ती दंगल में सभी पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बलराम कुश्ती दंगल के महिला व पुरुष वर्ग में विभिन्न वर्गों के विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि खेलमंत्री श्री गौरव गौतम ने 17 लाख रुपए की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। बलराम कुमार पुरुष वर्ग में चंद्रमोहन ने प्रथम, परविंद्र ने द्वितीय, साहिल व नवीन तृतीय स्थान हासिल किया। बलराम केसरी के पुरुष वर्ग में प्रत्यक्ष प्रथम, दीपक द्वितीय, प्रवीण ने सचिन ने तृतीय स्थान, बलराम कुमारी महिला वर्ग में नेहा ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय, नेहा शर्मा व पुष्पा ने तृतीय स्थान, बलराम केसरी महिला वर्ग में काजल प्रथम, मानसी लाठर द्वितीय, नविता व चंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Scroll to Top