Featured Videos
Experience the divine spirit of International Gita Mahotsav
Ministry of External Affairs
Mann Ki Baat में गूंजी कुरुक्षेत्र की आस्था — अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का गौरव
About International Gita Mahotsav
श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश
✦ About the Mahotsav
The Celebration of Gita Mahotsav brings a moral and cultural resurgence among the people. It becomes even more relevant today as we are living in challenging times.
The prime objective of celebrating the festival of Gita Jayanti is to enlighten people through the immortal heritage of the Bhagavad Gita.
✦ अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य एवं अलौकिक संदेश की स्मृति में हर वर्ष कुरुक्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाता है।
✦ History & Significance
The Government of Haryana is celebrating the Gita Mahotsav festival in collaboration with Kurukshetra Development Board in the city of Kurukshetra since 1989.
In the beginning, only religious and cultural programmes were organized by religious organizations and the Kurukshetra Development Board. Later, a wide range of social, cultural and academic programmes became part of the festival.
Social organizations organized blood donation camps, dental care and eye camps. Welfare programmes such as marriages of underprivileged youth and adoption of orphans were also organized during the early years.
✦ महोत्सव का इतिहास
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने वर्ष 1989 से कुरुक्षेत्र नगर में गीता जयंती उत्सव का आयोजन प्रारम्भ किया था। तत्पश्चात् हरियाणा सरकार ने, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से, इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं वैश्विक रूप प्रदान किया।
वर्ष 2016 से गीता जयंती उत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत एवं सार्वभौमिक संदेश को सम्पूर्ण विश्व तक पहुँचाया जा सके।
✦ उद्देश्य एवं वैश्विक संदेश
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में शांति, सद्भाव, मानवता एवं भ्रातृत्व की भावना का प्रसार करना है।
इस दौरान गीता के अमृतमय उपदेशों को न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से प्रस्तुत किया जाता है, बल्कि उन्हें जीवन प्रबंधन, नैतिकता, सामाजिक एकता और वैश्विक समरसता से भी जोड़ा जाता है।
✦ महोत्सव 2025
यह महोत्सव 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक कुरुक्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से विद्वान्, कलाकार, संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं पर्यटक बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।
महोत्सव के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। विशेष रूप से 18 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
International Corner
Experience the divine message of the Bhagavad Gita across the world























