रॉबिन हुड आर्मी महोत्सव में पर्यटकों को खाना वेस्ट ना करने के प्रति कर रही है जागरुक

रॉबिन हुड आर्मी महोत्सव में पर्यटकों को खाना वेस्ट ना करने के प्रति कर रही है जागरुक

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हो रहे गीता महोत्सव के दौरान रॉबिन हुड आर्मी की कुरुक्षेत्र ब्रांच की टीम ने खाने वेस्ट ना करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस टीम द्वारा तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक का महोत्सव में विभिन्न जगहों पर आयोजन किया जा रहा है। टीम के सदस्य महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक करने का काम कर रहे है।
रॉबिन हुड आर्मी कुरुक्षेत्र की पीओसी श्रुति ने जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतर देखा जाता है कि बड़ी-बड़ी पार्टियों, शादी-समारोहों इत्यादि में बहुत सा खाना वेस्ट होता है, वहीं दुसरी तरफ ऐसे बहुत से लोग है, जिन्हें एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है। इसलिए हमें ऐसे समारोहों में खाना वेस्ट नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें उतना ही खाना लेना चाहिए जितना हम खा सकते है। इसलिए उनकी टीम द्वारा महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को खाना वेस्ट ना करने के प्रति जागरुक किया जा रहा है। रॉबिन हुड आर्मी की टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आस-पास कहीं भी आपको खाना वेस्ट होता दिखे तो उसे वेस्ट न होने दें। उस खाने को रॉबिन हुड आर्मी को दें और टीम के सदस्यों द्वारा उस खाने को खराब होने से पहले ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। गीता महोत्सव के दौरान विवेक, हरेन, स्वणर््ालता, अम्बर थानेसरी, आयूष, ख्याती, आकांशा, विशेष सहित टीम के अन्य सदस्य इस अभियान के माध्यम से पर्यटकों को जागरुक कर रहे है।

Quick Navigation