राज्य प्रदर्शनी में लगी लोगों की कतार, जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले उठा रहे लाभ

राज्य प्रदर्शनी में लगी लोगों की कतार, जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले उठा रहे लाभ

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तम बाग में लगाई है राज्य प्रदर्शनी, 29 विभाग पहुंचा रहे सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगी हरियाणा राज्य प्रदर्शनी में लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और अलग-अलग विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तम बाग में लगी इस राज्य प्रदर्शनी में 29 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इसे हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से लगाया गया है।
प्रदर्शनी देखने पहुंचे गांव बारना के राममेहर ने बताया कि आज हर व्यक्ति को सरकारी विभागों में कोई न कोई काम होता है। हरियाणा सरकार ने गीता महोत्सव में राज्य प्रदर्शनी में अलग-अलग विभागों की स्टॉल लगाकर बहुत ही अच्छा कार्य किया है। इससे लोग मेला देखने के साथ-साथ सरकारी विभागों से जुड़ी जानकारी भी जुटा सकते हैं। इसी तरह तरावड़ी से गीता महोत्सव में पहुंची सुनीता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने राज्य प्रदर्शनी को बहुत ही सुंदर ढ़ंग से सजाया है। इस प्रदर्शनी में लगे हरियाणा सरकार के स्टॉल को देखकर ऐसा लगता है मानों दिल्ली में लगने वाले व्यापार मेले में घूम रहे हैं। विभागों ने अपनी योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों को भी बहुत अच्छे तरीके से दिखाया है।
मेले में बच्चे भी इस राज्य प्रदर्शनी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की छात्रा दीक्षा का कहना है कि मेले में एक साथ इतने विभागों की प्रदर्शनी देखकर अच्छा लगा। इससे यहां पहुंचने वाले छात्रों की जानकारी में इजाफा होता है कि सरकार में किस विभाग का क्या कार्य है। यह प्रदर्शनी अत्यंत जानकारी परक है। सरकार का यह कदम सराहनीय है।

Quick Navigation