मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आगाज

मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आगाज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने ब्रह्मसरोवर पर किया गीता पूजन, गीता यज्ञ में डाली पूर्णाहुति, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कुरुक्षेत्र में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ श्लोकोच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रुप से 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हेलीपैड पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद रत्तन लाल कटारिया, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने स्वागत किया। इसके उपरांत मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय हरियाणवी परंपरागत वाद्य यंत्रों के बीच राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं केडीबी सदस्य सचिव विजय दहिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा ने परम्परा अनुसार स्वागत किया। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोक नृत्यों पर झूमकर दूर-दराज से आए मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर खुशी का इजहार किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र ग्रंथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता पूजन के बाद वेद पाठशाला के आचार्य पंडित नरेश व 11 वेदपाठी विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा श£ोकोंच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी मेहमानों ने सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी मेहमानों ने इस महोत्सव में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए। इन कार्यक्रमों से पहले सभी मेहमानों ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों के साथ एक ग्रुप स्मृति चित्र भी करवाया। इन मेहमानों के गरिमामयी आगमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का शुभारम्भ हो गया। यह महोत्सव 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ आनलाइन व ऑफलाइन वैश्विक गीता पाठ, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, ब्रह्मसरोवर की महाआरती, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, डीजीपी पीके अग्रवाल, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सूचना, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, केडीबी सदस्य सुशील राणा, सौरभ चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, केसी रंगा, श्याम बतरा, रणदीप कौल, महेन्द्र सिंगला, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगड़ा सहित केडीबी के सभी सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Quick Navigation