अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने पिरोई सुरो की संगम

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने पिरोई सुरो की संगम

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, खेल मंत्री संदीप सिंह, हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड के 15 सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दी शानदार प्रस्तुति, देशभक्ति गीतों से शुरू हुआ पुलिस बैंड के संगीत का कारवां, लोगों ने जमकर तालियों से किया स्वागत, साध्वी पूर्णिमा के भजनों में सराबोर हुए लोग
कुरुक्षेत्र 2 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 15 सदस्यों वाले इस बैंड ने ब्रह्मसरोवर के तट पर सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों से शुरुआत की और फिर सूफी व बॉलीवुड गीतों से महोत्सव में आए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जब तक बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी तब तक लोगों की तालियां नहीं रूकी। वहीं साध्वी पूर्णिमा ने भी अपने भजनों से माहौल को सराबोर कर दिया। ब्रह्मसरोवर का पावन तट संगीत से गूंज उठा।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के चौथे दिन की सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, खेल मंत्री संदीप सिंह, हिमाचल प्रदेश के शहरी एवं विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दीपशिखा प्रज्वलित करके किया। इस दौरान हिमाचल पुलिस बैंड के सभी सदस्यों व साध्वी पूर्णिमा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश से आए पुलिस बैंड जिसे ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ के नाम से जाना जाता है। इस बैंड की अगुवाई इंचार्ज और सिंगर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने की। उन्होंने मंच संचालन किया और कार्यक्रम शुरू किया। बैंड ने सबसे पहले भारत हमको जान से प्यारा है गाने से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम गाया। धीरे-धीरे जैसे गीतों की श्रृंखला आगे बढ़ी लोग उत्साह में भर गए। लोगों की फरमाइश पर मेरा रंग दे बसंती चोला गाना गया। बॉर्डर फिल्म के गीत संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं पर लोग झूमने लगे। इसके बाद बैंड ने सूफी और फिल्मी गानों को गाया। अंत तक कार्यक्रम में मौजूद लोगों की फरमाइश जारी रही। पुलिस बैंड की प्रस्तुति को लोगों ने जमकर सराहाया। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ चंद्रकांत कटारिया, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, उपेंद्र सिंघल, विजय नरुला, केसी रंगा,
बाक्स
ये थे पुलिस बैंड के सदस्य
पुलिस बैंड की अगुवाई इंस्पेक्टर विजय ने की। इनके साथ हैड कांस्टेबल नरेश ने बांसुरी और सैक्सोफोन बजाया। हैड कांस्टेबल नरेश ने गिटार, कांस्टेबल कशिश शांडिल्य ने गिटार, कांस्टेबल मंजीत सिंह ने तबला, कांस्टेबल हितेश ने आरकेस्ट्रा, कांस्टेबल आशीष कुमार ने की-बोर्ड, कांस्टेबल कमल ने ड्रम, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल मनमोहन शर्मा, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, कांस्टेबल अनुराग ने बतौर सिंगर अपनी भूमिका निभाई। बैंड की सबसे खास बात यह रही कि इसमें दो महिला कांस्टेबल क्रितिका और दीपिका ठाकुर भी शामिल थी, जिन्होंने गाने गुनगुनाए।
बाक्स
साध्वी पूर्णिमा के भजनों पर झूमे लोग
गीता महोत्सव में साध्वी पूर्णिमा ने भजनों ने सराबोर कर दिया। उनके भजनों पर लोग झूम उठे। श्रीकृष्ण के भजनों से शुरू किया। उन्होंने लगन तुमसे लगा बैठे मोहन, मेरे श्यामा तेरी नौकरी सबसे बड़ी गाया। सांस्कृतिक संध्या में लोग भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने भजन चले आओ श्यामा बीती जिंदगानी, सुनो राधा रानी मेरी कहानी, राधा रानी दया कीजिए भी गाए। इस सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने दोनों कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।

Quick Navigation