International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

परिवहन मंत्री ने फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रूप से शुभारंभ किया और कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री व उनके ग्रुप ने महाभारत के बर्बरीक के जीवन को नाटक के माध्यम से जीवित करने का अनोखा प्रयास किया। इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को भी प्रस्तुत किया और लोगों को डांस, ड्रामा और म्यूजिक के अनोखे संगम को देखने का अवसर मिला। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी सीईओ अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, अशोक रोशा, एमके मोदगिल, युद्घिष्ठïर बहल, केडीबी के पूर्व सदस्य सौरभ चौधरी, विजय नरुला, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks