International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान:मूलचंद

सांध्यकालीन महाआरती में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ-साथ श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा के सदस्यों ने की शिरकत

कुरुक्षेत्र 20 दिसंबर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है। इस धरा पर जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया वहीं पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया है। इसके साथ-साथ अनेक महान संतों के पैर इस धरा पर पड़े।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बुधवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंदर सिंह बलियाला, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, यशपाल शर्मा, पृथ्वी नाथ गौतम, आचार्य नरेश, सुरेश दानी, विजय अत्री, प्रवीण गौतम, पूर्णचंद थानेदार, अशोक वत्स, अश्विनी गौतम, प्रवीण गौतम, अशोक शांडिल्य, मुकेश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top