International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर व प्रदर्शनी का किया आयोजन

आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 पर ब्रहमसरोवर कुरूक्षेत्र पर भव्य एवं विशाल आयुष प्रदर्शनी, निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर एवं परामर्श केन्द्र तथा योग शिविर सफलतापूर्वक चल रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने बताया कि मौजूदा सरकार द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतू काफी सराहनीय कार्य किये जा रहे है। इसके साथ-साथ इस प्रकार के शिविरों के आयोजन में डा साकेत कुमार महानिदेशक आयुष हरियाणा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहता है तथा उनके मार्गदर्शन में ही जिला स्तर पर इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि योग विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार, उष्ट्रासन, गौ मुखासन, प्राणायाम, भूंजगआसन इत्यादि आसनों का अभ्यास करवाया जा रहा है तथा इन आसनों के लाभ भी विस्तार से बताये जा रहे है। इसके अतिरिक्त विभिन्न बीमारियों में योग मुद्राओं की उपयोगिता बारे भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त विभाग के अनुभवी चिकित्सको एवं विशेषज्ञों डा राजकपूर, डा कुलवन्त सिंह, डा जगीर सिंह, डा रीतू, डा महेन्द्र इत्यादि द्वारा लोगो का आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से भी ईलाज एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श तथा रोगियों को निशुल्क औषधियां वितरित की जा रही है। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि 21 नवंबर से अब तक 210 लोगों ने आयुष पद्घति से चिकित्सकीय लाभ लिया। शिविर में आने वाले लोगो को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ देने हेतू विभाग द्वारा चिकित्सको की शिफ्ट वाईज डियूटियॉ लगाई गई है।
उन्होंने ने बताया कि लोगो द्वारा इस शिविर में बढचढ कर भाग लेते हुए भरपूर स्वास्थ्य लाभ लिया जा रहा है। शिविर में आने वाले लोगो को आयुष प्रदर्शनी के माध्यम से भी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी जा रही है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान द्वारा सभी लोगो को इस शिविर एवं प्रदर्शनी से अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ लेने बारे आवहान किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks