International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर में उपलब्ध करवाई जा रही है नि:शुल्क दवाईयां

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के तट पर बूथ नंबर 74 से 76 के रक्तदान व फ्री स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से दवाई मुफ्त देकर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए है। शिविर के चौथे दिन प्रसिद्ध समाजसेवी राजा अजीत सिंह ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंदर पाल ग्रेवाल ने रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान लखविंदर पाल ग्रेवाल ने बैज लगाकर व सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के अध्यक्ष एशिया अवॉर्डी विनोद पाल होलकर एवं यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी द्वारा पिछले 21 वर्षों से समाज की भलाई के लिए कार्य कर रही है, कोरोना काल के दौरान संस्था द्वारा भोजन, मास्क, सेनीटाईजर आदि का व्यापक स्तर पर वितरण किया गया। यह संस्था हर वक्त सेवा भाव से देश हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सहायक सचिव रमेश चौधरी, सेवानिवृत्त नरेश सैनी, गुरजिंदर कौर, राज कुमार, अनिल शर्मा, सैलजा, राजबीर सिंह, सन्नी हांजरा, सचिन पाल झांसा, राजेंद्र ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top