International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

वैश्विक गीता पाठ का साक्षी बना धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 18 हजार बच्चों सहित विभिन्न देशों में हुआ गीता पाठ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम अब होगा केशव पार्क

गीता में अहंकार को त्यागने और आत्मज्ञान प्राप्त करने के संदेश को अपनाकर हम समाज में ला सकते हैं समरसता-मुख्यमंत्री

कुरुक्षेत्र 11 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर स्थित थीम पार्क अब केशव पार्क के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्देश्य भारत में महान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और अधिक संरक्षित और बढ़ावा देना है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों के लिए गुरुवार को विशेष अवकाश की भी घोषणा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top