International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है अध्यात्म का शांति का मार्ग: राजेश नागर

फूड, प्रिंटिंग और स्टेशनरी राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि गीता शक्ति का प्रतीक है और यह अध्यात्म तथा शांति का मार्ग दर्शाती है। सदियों पहले भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, और आज भी इन उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। गीता सिर्फ एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने का दर्शन और स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र है।

राज्यमंत्री राजेश नागर मंगलवार को ब्रहमसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बोल रहे थे। इस अवसर पर राज्यमंत्री राजेश नागर, विधायक सावित्री जिंदल, और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने दीपशिखा प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks