International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में गीता मनीषी का अहम योगदान: गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज गीता ज्ञान संस्थान के जीओ गीता म्यूजियम का अवलोकन किया और कृपा बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना कर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के योगदान से गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया है और आज विदेशों में भी गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है। उन्होंने गीता के उपदेशों को जीवन में धारण करने की आवश्यकता जताई और कहा कि यह ग्रंथ आज भी प्रासंगिक है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गीता जीवन की हर समस्या का समाधान प्रदान करती है और यह भारतीय दर्शन का अद्भुत ग्रंथ है। गीता हमें कर्म करने का संदेश देती है, लेकिन कर्मों में लिप्त नहीं होने का भी आह्वान करती है। गीता का संदेश केवल एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्त मानवता के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि गीता को हर घर में पढ़ा जाना चाहिए, क्योंकि यह जीवन जीने की कला सिखाती है।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें उपायुक्त नेहा सिंह, एसपी वरुण सिंगला, 48 कोस तीर्थ निगरानी समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, संस्थानम के प्रधान मंगत राम जिन्दल और गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top