International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

पवित्र ग्रंथ गीता: जीवन की सच्ची दिशा और मार्गदर्शन |

बिजली, आवास और शहरी मामले के कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने गीता ज्ञान संस्थानम में जीओ गीता म्यूजियम का अवलोकन किया और इस अवसर पर गीता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गीता न केवल भारतीय दर्शन का अद्भुत ग्रंथ है, बल्कि यह समस्त मानवता को जीवन जीने की कला सिखाती है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है और यह हमें मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाती है।

मंत्री मनोहर लाल ने गीता के उपदेशों का महत्व बताया और कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जीवन को सच्चे अर्थों में जीने का मार्ग बताया है। गीता की teachings हमें कर्म करने की प्रेरणा देती है, लेकिन यह भी सिखाती है कि हमें कर्मों में लिप्त नहीं होना चाहिए। गीता के श्लोक हमें चिंता से मुक्ति और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।

मनोहर लाल ने यह भी कहा कि गीता का ज्ञान सभी के जीवन में होना चाहिए और इसे घर-घर पढ़ा जाना चाहिए। उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके योगदान को सराहा, जो गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks