International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

जन संपर्क विभाग का सूचना केन्द्र बना महोत्सव में अपनों से बिछुड़ों का सहारा

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जनसंपर्क विभाग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा बनाए गए सूचना केंद्र के माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनों से बिछड़े लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्टाल नंबर-1 पर प्रतिदिन हजारों अनाउंसमेंट की जा रही हैं, जिससे महोत्सव में बिछड़े लोग और उनकी जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंच रही है।

डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि खंड प्रचार कार्यकर्ता बरखा राम, मनोज कुमार, एमबीपी राजकुमार शर्मा, राजकुमार, शीश राम, सुमन प्रकाश आदि द्वारा अनाउंसमेंट का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा, सूचना केंद्र पर बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाने का कार्य भी किया जा रहा है। विभाग की टीम महोत्सव में आने वाले लोगों को जागरूक भी कर रही है कि वे अपने बच्चों और सामान का विशेष ध्यान रखें।

प्रशासन की ओर से लोगों से यह अपील की जा रही है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और लावारिस वस्तु को न छुए। यदि कोई लावारिस वस्तु मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top