International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का शुभारंभ हुआ!

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने ब्रह्मसरोवर के पावन स्थल पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच सांयकालीन महाआरती का शुभारंभ किया। इस महाआरती के दौरान ब्रह्मसरोवर का वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के साथ कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, महंत बंसीपुरी महाराज, और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा शामिल थे।

इस अवसर पर, केडीबी द्वारा प्रसिद्ध कलाकारों ने भजनों के जरिए भक्ति का माहौल तैयार किया, और पंडित बलराम गौतम सहित अन्य पंडितों ने आरती और मंत्रोच्चारण किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह आरती केवल भक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि पर्यावरण की शुद्धता, सामाजिक-सांस्कृतिक समन्वय और वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देते हुए सभी को एकजुट होकर इस महोत्सव को और सुंदर बनाने की अपील की।

आइए हम सब मिलकर इस महोत्सव को स्वच्छ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top