International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति: पडवानी नाट्य कथा महाभारत के दृश्यों को किया जा रहा है जीवित

इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पडवानी नाट्य कथा में महाभारत के युद्ध के 18 दिनों के ऐतिहासिक दृश्यों को जीवंत रूप में दिखाया जा रहा है। इस विशेष नाटक में अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की वीरता और साहस का वर्णन किया गया है।

????समप्रिया पूजा निसार और उनकी नाटक मंडली ने दर्शकों को महाभारत काल के घटनाओं और योद्धाओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की। कलाकारों ने अपनी कला से न केवल महाभारत के युद्ध को दर्शाया, बल्कि अभिमन्यु के संघर्ष और वीरता की गहरी जानकारी भी दी। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को उत्साहित किया और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

???? पढवानी नाट्य कथा के माध्यम से दर्शकों को न केवल मनोरंजन का अवसर मिला, बल्कि उन्हें विभिन्न राज्यों की संस्कृति और कला से भी साक्षात्कार करने का मौका मिला।

आइए, इस अद्भुत महोत्सव का हिस्सा बनें और इस सांस्कृतिक आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक कला का आनंद लें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top