सांस्कृतिक संध्या में डा. वेद प्रकाश टंडन और उनके कलाकारों ने संपूर्ण रामायण का अद्भुत संगीत नाटक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस नाट्य रूप में रामायण के हर पहलू को संगीत और नृत्य के साथ जीवंत किया गया, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक गीता का ज्ञान पहुंचाना है, और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर में प्रचारित किया जा रहा है।
इस महोत्सव के जरिए गीता के आध्यात्मिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे इसे अपने जीवन में अपनाकर शांति और सद्गति की दिशा में आगे बढ़ सकें।




