International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना विभाग की अहम भूमिका |

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में एक ओर जहां जिला प्रशासन व पुलिस विभाग अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा चंड़ीगढ़ के अधिकारी व कर्मचारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी केडीबी के कार्यालय में बने मीडिया सेंटर के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं, देश के विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, कला की झलकियां जन-जन तक प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

???? मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया अपडेट्स:

महोत्सव की निरंतर कवरेज की जा रही है, जिससे दूर-दराज बैठे लोग भी महोत्सव से जुड़ पा रहे हैं। विभाग द्वारा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें महोत्सव में आए पर्यटकों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी मिल रही है। इसके साथ-साथ महोत्सव की फोटो और कार्यक्रमों की जानकारी सोशल साइट्स पर भी अपलोड की जा रही है।

???? सूचना केंद्र का कार्य:

ब्रहमसरोवर के मुख्य गेट पर सूचना केंद्र स्थापित किया गया है, जहां विभाग के कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं और पर्यटकों को सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। सूचना केंद्र के माध्यम से खोया-पाया सामान लौटाने, कार्यक्रमों की जानकारी देने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

???? विभाग के कर्मचारियों की मेहनत:

इस मीडिया सेंटर और सूचना केंद्र में अधीक्षक हाकम सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, अजीत व अनुराग, लेखाकार संजीव कुमार व पंकज धीमान, आईसीए जय सिंह व गुरमीत सिंह, लिपिक विक्रम सैनी, अरुण व चंद्रेश, डीआई विजय कुमार, बीपीडब्लयू बरखा राम, मनोज कुमार व संदीप बतरा, एमबीपी राजकुमार शर्मा, राजकुमार व शीश राम सहित अन्य कर्मचारी सुबह से लेकर देर सायं तक ड्यूटी दे रहे हैं।

???? धन्यवाद:

सूचना विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए धन्यवाद! ????

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks