International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

(5 to 25 December 2026)

Kurukshetra, Haryana

गीता रन: शांति और समर्पण की दौड़, कुरुक्षेत्र में मंत्रित संदेश!

केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की गीता रन को हरी झंडी देकर किया रवाना, महिला वर्ग में सोनिका और पुरुष वर्ग में रवि बिजना ने जीती गीता रन, गीता रन में सम्मानित किया 4 अंतर्राष्टï्रीय व भीम अवार्डियों को, महिला व पुरुष वर्ग के पहले 10 स्थानों पर आने वाले खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार के रुप में आकर पूरे विश्व को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश दिए। इन उपदेशों के माध्यम से ही पूरे विश्व को शांति पथ पर चलने का संदेश मिला है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जीवन में धारण करके हर समस्या का समाधान संभव हो सकता है। इन्ही तमाम पहलुओं को जहन में रखकर पूरी मानवता को गीता उपदेशों के प्रति जागरूक करने के लिए ही कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी वीरवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 पर आयोजित गीता रन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर और महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इसके उपरांत केबिनेट मंत्री ने पुरुष और महिला वर्ग में पहले 10 स्थानों पर आने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। केबिनेट मंत्री ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपए, द्वितीय को 21 हजार रुपए, तृतीय को 11 हजार रुपए और अगले 7 स्थानों पर रहने वाले खिलाडिय़ों को 2100-2100 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ही अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को भी सम्मान दिया गया।
Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks