International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

मुरली मनोहर आये जित उड़ै जाकै देखो जी-म्हारी गीता जयंती कुरुक्षेत्र मैं आकै देखो जी:गजेंद्र फौगाट

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने किया सुप्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र फोगाट और डा. महाबीर गुड्डू नाइट का शुभारंभ, गजेंद्र फौगाट के गीतों पे जमकर झूमे दर्शक, बच्चे-बूढ़े-युवा हुए मस्त, कृष्ण भक्ति के गीतों के साथ साथ दर्शकों की मांग पे अपने अन्य प्रसिद्ध गीत भी सुनाए

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा के प्रसिद्घ लोक कलाकार गजेन्द्र फौगाट ने सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अपने गीतों के द्वारा श्रोताओं और दर्शकों का मन मोह लिया। गायक गाजेन्द्र फोगाट ने हरियाणवी, पंजाबी गीतों के द्वारा समा बांध दिया। इसके साथ ही प्रसिद्घ लोक कलाकार डा. महावीर गुड्डïू ने भी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाने में अहम भूमिका अदा की।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में वीरवार को देर सायं पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सौजन्य से प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र फोगाट और डा. महावीर गुड्डïू नाइट का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी राजेंद्र प्रसाद महाराज, हरियाणा डेयरी एवं पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, कुुरक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने दीप प्रज्वलित करके विधिवत रुप से सांस्कृति संध्या का शुभारंभ किया।

हरियाणवी गायक गजेन्द्र फोगाट ने अपने गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से जहां दर्शकों एवं श्रोताओं का मनोरंजन किया, वहीं उनमें देशभक्ति की भावना को बढ़ाने का काम किया। । उन्होंने कई अन्य हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति कर श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रसिद्ध कलाकार डा. महावीर गुड्डïू ने भी बेहतरीन लोग गीतों की प्रस्तुति दी। इन लोक गीतों के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इन लोक गीतों से हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन करवाने का अनोखा प्रयास किया। इन प्रस्तुतियों की सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर सराहना की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top