International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

रेडक्रॉस शाखा कुरुक्षेत्र ने गीता महोत्सव के दौरान आमजन को किया जागरुक

 इस दौरान महोत्सव में आने वाले लोगों को 9600 मास्क, 110 सैनिटाइजर, 800 साबुन, 1600 पेरासिटामोल टेलेट व 105 हेल्थ किट बांटी गई। यह सामान भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ द्वारा भेजा  गया था। इस दौरान रेडक्रॉस द्वारा फस्र्ट एड पोस्ट भी लगाई गई थी इस पोस्ट पर 275 लोगों को प्राथमिक सहायता दी गई। पूरे ब्रह्मसरोवर के चारो तरफ लाउड स्पीकर के माध्यम से कोरोना से बचाव व वैक्सीनेशन लगवाने व स्वैच्छिक रक्तदान करने के भी लिए प्रेरित किया गया। इस कार्य मे रेडक्रॉस के पूरे स्टाफ व स्वयंसेवक कुलदीप पांचाल, अशोक टामक, नरेश पाल, रोहित  व अन्य  स्वयंसेवकों के साथ साथ  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के यूथ रेड के विद्यार्थियों का पूरा सहयोग रहा। सचिव रणदीप सिंह ने इन सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। सहायक सचिव रमेश चौधरी ने भी कहा कि इस प्रकार के स्वयंसेवक रेडक्रॉस की रीढ होते है, जो अपना योगदान इस प्रकार के कार्यों में करते है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top