अंतर्राष्टीर्य गीता महोत्सव मीडिया के प्रयासों से पहुंचा विश्व पटल पर:मुकुल

अंतर्राष्टीर्य गीता महोत्सव मीडिया के प्रयासों से पहुंचा विश्व पटल पर:मुकुल

महोत्सव को लेकर मीडिया ने की सकारात्मक कवरेज, मीडिया के योगदान को हमेशा रखा जाएगा याद, उपायुक्त मुकुल कुमार ने महोत्सव को ओर बेहतर बनाने के लिए मांगे सुझावकुरुक्षेत्र 21 दिसंबर उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव मीडिया के प्रयासों से ही विश्व के पटल पर पहुंचा है। इस महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया ने सकारात्मक भूमिका अदा की है। इस योगदान को प्रशासन और कुुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कभी भूला नहीं पाएगा। उपायुक्त मुकुल कुमार मंगलवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से श्रीकृष्णा संग्रहालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2021 के तमाम अनुभवों को मीडिया के साथ सांझा किया और इस दौरान मीडिया से आने वाले गीता महोत्सव को ओर बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। इस कार्यक्रम में मीडिया के कुछ सीनियर पत्रकारों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को ओर बेहतर बनाने के लिए बहुत अच्छे सुझाव दिए और इस महोत्सव में जो भी खामिया रहीं, उसकों भी प्रशासन के समक्ष रखा ताकि खामियों को ठीक करके कार्र्यक्रमों को ओर बेहतर बनाया जा सके। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि मीडिया के साथियों ने बहुत अच्छे सुझाव दिए है। इन सभी सुझावों पर फोकस रखकर कार्य किया जाएगा और आने वाले अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव को ओर बेहतर तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मीडिया के सहयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और मीडिया की पैनी निगाहे हर क्षेत्र पर रहती है और इन निगाहों के जरिए ही किसी भी कार्यक्रम को बेहतर तरीके से सफल भी बनाया जा सकता है। इस महोत्सव को यादगार और सफल बनाने में मीडिया की भूमिका अतुलनीय रही। सभी के प्रयासों से ही अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव जन-जन तक पहुंच पाया है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में शुरु से ही मीडिया का सहयोग मिलता रहा है। इस वर्ष मीडिया के साथियों ने जो सहयोग दिया है, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। सभी ने आपसी तालमेल के साथ गजब का कार्य किया। जिसके परिणाम स्वरुप महोत्सव को एक नया मुकाम मिला और कुरुक्षेत्र विश्व पटल पर पहुंच सका। केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता ने महोत्सव के लिए सराहनीय भूमिका अदा करने पर मीडिया के साथियों का आभार और स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया ने केडीबी के साथ मिलकर सराहनीय कार्य किया है। इस महोत्सव में मीडिया के लोगों ने सकारात्मक भूमिका अदा की और महोत्सव के दौरान जो भी सुझाव दिए, उन सभी सुझावों पर केडीबी ने तुरंत काम किया। इस कार्यक्रम में डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम और श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा ने किया। इस मौके पर विजय नरुला उपस्थित थे।

Quick Navigation