International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

बाल देखरेख संस्थान के बच्चों की कलाकृतियों ने महोत्सव में रचा इतिहास

पर्यटकों की सराहना और भावों को बटोर बाल देखरेख संस्थान के बच्चों की हस्तकला कलाकृतियों ने कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपनी स्मृतियां से एक इतिहास बना लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में बच्चों के मनोभाव से उकेरी गई पेंटिंग्स और हस्तकला पर्यटकों को पसंद आई और उनकी मेहनत को सराहना भी मिली। प्रदर्शनी स्थल पर उपस्थित सदस्यों ने बताया कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रयास किया गया। बच्चों की हस्तकला प्रदर्शनी के साथ जन सामान्य को बच्चों से संबंधित विषय पर जागरूक भी किया गया। मौके पर उपस्थित रीना फोगाट, इंदु शर्मा, रंजन शर्मा, प्रीति शर्मा, दीपक मित्तल, गुरप्रीत सिंह, ज्योति, नेहा, नीलम, सुमन, प्रदीप ने कुरुक्षेत्र विकास प्राधिकरण का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी की सफलता में महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा एवं कुरुक्षेत्र प्रशासन का विशेष सहयोग रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top