International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

21 राज्यों व विभिन्न देशों के 3700 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाए हुनर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 21 राज्यों व अमेरिका, भूटान, रशिया, अफ्रीका सहित अन्य देशों के करीब 3700 से भी ज्यादा कलाकारों ने 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक मुख्य मंच, हरियाणा पवेलियन, सांस्कृतिक संध्या, ब्रह्मसरोवर के घाटों पर रोजाना सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर पर्यटकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा 48 कोस के 75 तीर्थों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों व जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुती दी है। इस महोत्सव में जहां आरती स्थल पर संध्या के समय विभिन्न नामी कलाकार अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं इसके साथ-साथ मुख्य पंडाल में सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी चित्र-विचित्र, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, रंजू अग्रवाल, बाबा मौर्य, गजेन्द्र फोगाट, महावीर गुड्डू आदि प्रसिद्ध कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के झरोखों को भी देखने का सुनहरी अवसर मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top