International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

18 दिन रक्तदान शिविर लगाने पर यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी का नाम दर्ज हुआ एशियन बुक ऑफ रिकार्ड में

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी को लगातार 18 दिन एक ही स्थल पर रक्तदान शिविर लगाने पर एशियन बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज किया गया है। यह रिकॉर्ड बनाने पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी की तरफ से लगाए गए रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और सोसायटी के प्रधान विनोद पाल झांसा को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top