International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

Online Stall Apply ➜
Online Stall Apply ➜

विद्यार्थियों में गीता की समझ व रुचि सराहनीय

रंगोली, कोलाज से लेकर सांझी तक में दिखे महाभारत के प्रसंग, सैंकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, क्ले मॉडलिंग व कोलाज में भी गीता संदेश

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली स्पर्धाएं शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर शुरू हुई। पहले दिन चार प्रतियोगिओं का आयोजन किया गया, जिनमें रंगोली, कोलाज, क्ले मॉडलिंग व सांझी शामिल थीं। स्पर्धाओं के ओवर आल इंचार्ज व जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री तथा नोडल अधिकारी प्रिंसिपल मामराज सैनी सहित अनेक विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साह बढ़ाया। डीईओ अरुण आश्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कृतियों के माध्यम से जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण को उकेरा है वह आश्चर्यजनक है। बच्चों की गीता में रुचि व समझ सराहनीय है। सभी स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है, वह बहुत सराहनीय व स्तरीय है। निर्णायक मंडल को भी निर्णय लेना सरल नहीं था। प्रतियोगिता में जिला भर के निजी व राजकीय विद्यालयों के लगभ 1200  विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से जहां भगवान श्री कृष्ण व राधा व गीता संदेश को जमीन पर उतारा वहीं अन्य स्पर्धाओं में भी  गीता संदेश अंकित किए।  गीता संदेश व महाभारत के प्रसंगों को भी विद्यार्थियों ने अपनी कृतियों में स्थान दिया।  इस अवसर पर प्रिंसिपल जसमेर सिंह, इन्दु कौशिक, रीटा बठला,  जिला गणित विशेषज्ञ शिवचरण गुप्ता, प्रिंसिपल विपिन शर्मा, सविता शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, गिरधारी लाल, अलकेश मोदगिल, राजन गुप्ता, डा. राममेहर अत्रि,  योगेंद्र कौशिक, ईश्वर चन्द सहित अनेक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी प्रिंसीपल माम् राज सैनी  ने बताया कि रंगोली स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय आदर्श विद्यालय कुरुक्षेत्र के अजय ने पहला, मिनर्वा स्कूल की चाहत ने दूसरा, गीता गर्ल स्कूल की कवल ने तीसरा और गीता निकेतन स्कूल के लवेश ने चौथा स्थान प्राप्त किया। रंगोली के  कक्षा 6 से 8 वर्ग में  गीता कन्या विद्यालय की रिया ने पहला, महाराजा अग्रसेन स्कूल की रिद्धिमा ने दूसरा, महंत प्रभातपुरी स्कूल के हिमांशु ने तीसरा व महावीर जैन स्कूल की सम्पदा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता  के कक्षा 9 से 12 वर्ग में गुरुनानक स्कूल के रमन ने पहला, राजकीय आदर्श विद्यालय थाना की नैंसी ने दूसरा, गीता कन्या विद्यालय की उर्वशी ने तीसरा और राजकीय आदर्श विद्यालय कुरुक्षेत्र के भूपेंद्र ने चौथा स्थान प्राप्त किया जबकि  कक्षा 6 से 8 वर्ग में  भारत स्कूल बाबैन के अनिल कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में गीता सह शिक्षा विद्यालय के पंकज श्रीवास्तव ने दूसरा, गीता कन्या की सुशील ने तीसरा व महाराणा प्रताप स्कूल के भूपेंद्र धीमान ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल के सचिन ने पहला, राजकीय आदर्श विद्यालय थाना की शिवानी ने दूसरा, अग्रसेन स्कूल के अखिल ने तीसरा व राजकीय विद्यालय थाना की पलक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग  कक्षा 6 से 8 वर्ग में गीता गल्र्स स्कूल की जसमीत ने पहला, राजकीय  विद्यालय कनीपला के प्रिंस ने दूसरा, राजकीय कन्या विद्यालय थानेसर की प्रिया ने तीसरा व भारत पब्लिक स्कूल के परमजीत सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी मामराज सैनी ने बताया कि सांझी प्रतियोगिता स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में माता पंजाब कौर स्कूल की संध्या व टीम ने पहला, गुरुनानक स्कूल की कोमल व टीम ने दूसरा, एसआईएस कन्या विद्यालय तलहेड़ी की सुनयना व टीम ने तीसरा और राजकीय विद्यालय अमीन की अंजू ने चौथा स्थान प्राप्त किया।  कक्षा 6 से 8 वर्ग में  गुरुनानक स्कूल की मान्या व मनीष ने पहला, राजकीय विद्यालय माजरी कलां की ईशा ने दूसरा, गीता निकेतन की तानिया ने तीसरा व स्प्रिंगफील्ड स्कूल की दीक्षा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top