International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

विद्यार्थियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए सन्निहित सरोवर पर बनाई सुंदर-सुंदर सांझी

शिक्षा विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 को लेकर सन्निहित सरोवर पर सांझी, रंगोली और फ्लावर डेकोरेशन, पोट मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न निजी और सरकार स्कूलों के 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में शिक्षा विभाग की तरफ से सन्निहित सरोवर पर लगाए गए शिविर में प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों में जोश नजर आया। इन प्रतियोगिताओं का अवलोकन करने के लिए केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, केडीबी सदस्य डा. अशोक रोशा, केडीबी सदस्य कैप्टन अमरजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी इंदू शर्मा सन्निहित सरोवर पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक बच्चें द्वारा बनाई गई आकृतियों को बारीकि से देखा।
बीईओ इंदू शर्मा ने कहा कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार सन्निहित सरोवर पर सांझी, पोट मेंकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निजी और सरकारी स्कूलों के 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में सांझी प्रतियोगिताओं को सभी ने पंसद किया। इन प्रतिभागियों ने प्रदेश की संस्कृति को सहेजने के लिए बहुत अच्छी सांझी बनाई है। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को प्रशासन की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top