International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

रंगीन धागे से कपड़े पर उकेरे गीता के संदेश

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर स्कूली छात्रों को स्पर्धा का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। स्पर्धाओं की श्रृंखला के अंतिम दिन ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर  फैंसी ड्रेस और एम्ब्रॉयडरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिन चली इन 9 स्पर्धाओं में हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्पर्धाओं को लेकर निजी व राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह नजर लायक। विद्यार्थियों ने जहां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भगवान श्रीकृष्ण व अर्जुन  के  विभिन्न रूप धरे, वहीं महाभारत के कई अन्य पात्र भी नजर आए। एम्ब्रॉयडरी स्पर्धा में रंग बिरंगे धागों से कपड़े पर छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व गीता में भगवान द्वारा दिए गए अमूल्य सूत्र बख़ूबी उकेरा। बच्चों की प्रस्तुतियां इतनी मोहक थी कि पर्यटकों के कदम भी ठहर गए। स्पर्धाओं के ओवर आल इंचार्ज व जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री तथा नोडल अधिकारी प्रिंसिपल मामराज सैनी सहित अनेक विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साह बढ़ाया।  इस अवसर पर प्रिंसिपल जसमेर सिंह, इन्दु कौशिक, रिटा बठला,  जिला गणित विशेषज्ञ शिवचरण गुप्ता, प्रिंसिपल विपिन शर्मा, सविता शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, गिरधारी लाल, अलकेश मोदगिल, राजन गुप्ता, डा. राममेहर अत्रि, प्रवीण आर्य, योगेंद्र कौशिक, ईश्वर चन्द सहित अनेक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। डीईओ अरुण आश्री ने कहा विद्यार्थियों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है, वह बहुत सराहनीय व स्तरीय है। नोडल अधिकारी प्रिंसिपल माम राज सैनी ने बताया कि एंब्रॉयडरी प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में केएस कॉन्वेंट स्कूल की राशि व भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि महाराणा प्रताप स्कूल की गरिमा दूसरे, गीता निकेतन की ओमना तीसरे और कान्वेंट स्कूल की रितिका चौथे स्थान पर रही। स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की सानिया ने पहला, मिनर्वा स्कूल की पूजा ने दूसरा, राजकीय कन्या विद्यालय थानेसर की गहना ने तीसरा और एसकेएस इंटरनेशनल की काजल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल की अनुष्का शर्मा ने पहला व महाराणा प्रताप स्कूल की गीत ने दूसरा, मेजर नितिन बाली स्कूल के युग सैनी ने तीसरा और गीता कन्या विद्यालय की तन्वी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।  फैंसी ड्रेस के कक्षा 9 से 12 वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल की कंगना ने पहला, महाराणा प्रताप स्कूल के लक्ष्य ने दूसरा, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कुरुक्षेत्र के अभिषेक ने तीसरा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमीन के राघव ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top