मुख्यमंत्री उपहार बिक्री केन्द्र से नागरिकों ने खरीदें 4 लाख 44 हजार के उपहार:-भूपेश्वर

मुख्यमंत्री उपहार बिक्री केन्द्र से नागरिकों ने खरीदें 4 लाख 44 हजार के उपहार:-भूपेश्वर

मुख्यमंत्री राहत कोष और गरीब कन्याओं के कल्याण पर खर्च की जाएगी राशि, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार लगाया मुख्यमंत्री उपहार बिक्री केन्द्र का स्टाल

कुरुक्षेत्र 22 दिसंबर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की बिक्री से एकत्रित होने वाली धनराशि को गरीब कन्याओं के कल्याण और मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से खर्च की जाएगी। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिले उपहारों की बिक्री करने के लिये दो स्टाल लगाए गए।

ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और शिल्प मेले के स्टाल नंबर 13-14 पर मुख्यमंत्री उपहार केंद्र स्थापित किये गये। इन दोनो बिक्री केन्द्रों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विभिन्न कार्यक्रमों में मिले लगभग 100 उपहारों को रखा गया। इनमें से 34 उपहार आम नागरिकों ने खरीद लिए हैं। इन उपहारों की बिक्री के बाद 4 लाख 44 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया जाएगा और गरीब कन्याओं के कल्याण के साथ-साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जाए!

Quick Navigation