International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

महोत्सव के 11वें दिन सुबह व सायं के सत्र में उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने अलग-अलग प्रस्तुति देकर पर्यटकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

भारत के इन सांस्कृतिक झरोखों को देखकर पर्यटक भाव-विभोर हो गए। इस उत्सव के इस मंच पर भारत की लोक संस्कृति को देखा जा सकता है। इन लोक नृत्यों में उत्तराखंड के लोक नृत्य ने पर्यटकों के सामने अपनी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी है। इस उत्सव में पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और राजस्थान के लोक कलाकारों ने जमकर पर्यटकों का मनोरंजन किया और सभी को अपने मोहपाश में बांध दिया। महोत्सव के सरस और क्राफ्ट मेले को देखने के लिए लगातार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। ज्यों-ज्यों कुरुक्षेत्र महोत्सव आगे बढ़ रहा है, त्यों-त्यों इसकी रौनक भी बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top