International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पर्यटकों के लिए सजी 19 राज्यों की शिल्पकला

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में पहुंचे 19 राज्यों के 125 शिल्पकार, शिल्पकारों में 22 राष्ट्रीय अवार्डी, 18 राज्य अवार्डी, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 16 अवार्ड शिल्पकार बढ़ा रहे महोत्सव की शान, एनजेडसीसी की तरफ से किया गया है शिल्पकारों को आमंत्रितकुरुक्षेत्र 3 दिसंबर ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर देश के 19 राज्यों की शिल्पकला देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सज चुकी है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में देश की शिल्पकला को एक साथ देखने का एक अद्भुत और सुनहरी अवसर पर्यटकों को मिला है। इस महोत्सव में 19 राज्यों से 125 शिल्पकार पहुंचे है। इन शिल्पकारों में 22 राष्ट्रीय अवार्डी और राष्ट्रीय प्रमाण पत्र से सम्मानित है। इसके अलावा 18 शिल्पकारों को राज्य अवार्ड भी मिल चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top