International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

बच्चों ने अपने साहस और जज्बे से किया महोत्सव में आए हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित

जिला रैड क्रॉस सोसाएटी की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव  में ब्रह्मïसरोवर के तट पर शिविर लगाकर महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे है। रैड क्रॉॅस की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव   में बच्चों द्वारा ब्रह्मïसरोवर की चारों दिशाओं में घूम-घूम कर महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी रक्तदान करने के लि जागरूक कर रहे है। इतना ही नहीं अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में बच्चे अपने साहस और जज्बे के साथ घूम-घूम कर लोगों को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए लोगों को मास्क भी वितरित कर रहे है। रैड क्रॉस की तरफ से दीपेन्द्र, ईशा, आशा, पारूल, मनप्रीत व रोहित महोत्सव में आने वाले लोगों को रक्त की राह पर निकला पूरा देश, सारे जग में भेज दो भारत का संदेश, के माध्यम से रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे है। इतना ही नहीं रैड क्रॉस की तरफ से यह बच्चों की टीम पूरे ब्रह्मïसरोवर के चारों दिशाओं में घूम-घूम कर प्रत्येक बिना मास्क वाले लोगों को मास्क वितरित करने के साथ-साथ शिल्पकारों व दुकानदारों सहित सभी लोगों को रक्तदान के लिए भी प्रेरित कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top