International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

बच्चों की लिखाई सुधार की किताबे बनी मेले में आने वाले बच्चों की पसंद

बच्चों की लिखाई सुधारने के लिए ब्रह्मïसरोवर के तट परे अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष में लगे सरस और क्राफ्ट मेले में स्टॉल नम्बर 29 पर अनोखी किताब देखने को मिल रही है। स्टॉल नम्बर 29 पर हैदराबाद से आई रीना वी गुजराती ने बताया कि वे पहली बार अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में भाग लेेने के लिए आई है।

रीना वी गुजराती ने बताया कि उनके पास बच्चों की लिखाई सुधारने के लिए 6 किताबें है जोकि मामूली शुल्क में वह ग्रहाकों को दे रही है। इन किताबों में बच्चों के लिए कर्सिव हैंड राईटिंग, हिन्दी वर्णमाला, अंग्रेजी अल्फाबेट, रफ ड्राईंग और सिम्पल ड्राईंग की किताब शामिल है। किताबों में खास बात यह है कि किसी भी किताब पर आप इंक पैन, स्कैच पैन और जैल पैन से लिखेंगे और उसको आप मिटाना चाहते है तो गीले कपडे से उसे तुरंत मिटा सकते है। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से बार-बार किताब खरीदनी नहीं पडती है और उसका हर पेज दोबारा से प्रयोग में लाया जा सकता है। मेेले में आई नन्ही परी के रूप में अवनी ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र की है और उन्होंने पहली बार ऐसी किताब देखी है।

मेले में आए कुरुक्षेत्र के छात्र कृष्ण मलिक ने बताया कि ऐसी किताबें उन्होंने हरियाणा में कहीं नहीं देखी है, इन किताबों में बच्चा कितनी भी प्रैक्टिस करे उतनी ही कम है। किताबों की खास बात यह भी है कि कुछ किताबों में खिलौने और जानवरों की फोटो अंकित है जिसे आप कलर भर सकते है और उसे मिटा भी सकते है। कहना गलत नहीं होगा कि आप स्टॉल नम्बर 29 पर आए और बच्चों की लिखाई सुधारने के लिए एक बार यह किताबें जरूर देखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top