International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

Kurukshetra, Haryana (15 November to 5 December 2025)

पवित्र ग्रंथ गीता के अध्यायों का विस्तार से वर्णन किया जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में

हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डा.कमल गुप्ता, चेयरमैन सुभाष बराला ने किया सूचना जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन, प्रदर्शनी की जमकर की प्रशंसा
हरियाणा के शहरी एवं निकाय मंत्री डा.कमल गुप्ता ने कहा कि सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पवित्र ग्रंथ गीता के अध्यायों का विस्तार से वर्णन किया गया है। इस प्रदर्शनी में जहां लोगों को पवित्र ग्रंथ गीता और महाभारत के उपदेशों और इतिहास को बखूबी दर्शाया गया है वहीं हरियाणा के विकास की तस्वीर को दिखाने का अनोखा प्रयास किया गया है।
शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता व चेयरमैन सुभाष बराला बुधवार को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पुरुषोत्तम पुरा बाग में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात बोल रहे थे। इससे पहले शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता,चेयरमैन सुभाष बराला, डीएमसी अश्वनी मलिक, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, पवन आश्री ने सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी देखने लायक है। इस प्रदर्शनी में हाई टैक प्रणाली से हरियाणा के आंकड़ों को दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में 48 कोस तीर्थो के इतिहास को भी चित्रों सहित दिखाकर दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने का अनोखा प्रयास किया है। इस प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks