International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा से फिर से गुंजेंगा पवित्र ग्रन्थ गीता का संदेश

पर्यटन मंत्री कंवरपाल व विधायक सुभाष सुधा ने किया शिल्प व सरस मेले का शुभारम्भ, शिल्प व सरस मेले में विभिन्न राज्यों के शिल्पकारों ने की शिरकत, विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की संगीत और स्वर लहरियों से किया मेहमानों का स्वागत, पर्यटन मंत्री कंवरपाल, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व उपायुक्त मुकुल कुमार ने किया शिल्प व सरस मेले का अवलोकनकुरुक्षेत्र 2 दिसंबर हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा की पावन धरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से एक बार फिर पवित्र ग्रन्थ गीता के उपदेश पूरे विश्व में गुंजेंगा। इन संदेशों में ही पूरे विश्व का सार समाहित है। इन पवित्र उपदेशों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए वैश्विक गीता पाठ का आयोजन फिर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में किया जा रहा है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top