गीता स्थली ज्योतिसर से गीता के उपदेशों से पूरे विश्व को मिल रहा है शांति का संदेश:मनोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिसवा सारमा, विधायक सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर में किया गीता पूजन, हवन यज्ञ में डाली पूर्णाहुति, ज्योतिसर अनुभव केन्द्र प्रोजेक्ट का किया अवलोकन, भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के साथ करवाई यादगारी फोटो
कुरुक्षेत्र 23 दिसंबर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में हजारो वर्ष पूर्व भगवान् श्रीकृष्ण ने कर्म के मार्ग पर चलने के लिए गीता के उपदेश दिए थे। इस गीता स्थली ज्योतिसर से आज भी उपदेशों के माध्यम से पूरे देश का शान्ति का संदेश मिल रहा है। जो व्यक्ति जो देश उपदेशों का अनुसरण करेगा वे निश्चित ही तरक्की करेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में गीता स्थली ज्योतिसर में पवित्र ग्रंथ गीता की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिसवा सारमा, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, भाजपा महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने सरकार की तरफ से करीब 206 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जा रहे ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का अवलोकन किया और यहां पर असम के मुख्यमंत्री को प्रदेश सरकार के इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल व असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिसवा सारमा ने गीता जयंती पर चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति डाली और विश्व शान्ति के लिए पूजा की। इसके उपरांत पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और जिस वट वृक्ष के नीचे हजारो वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन का मोह भंग करने के लिए उपदेश दिए थे उस वटवृक्ष को भी देखा।
उन्होंने भगवान् श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को देखा और सभी मेहमानों के साथ यादगारी फोटो करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण और आध्यात्मिक दृष्टि से कुछ सुधार करने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने विचारों को सांझा करते हुए कहा कि इस पवित्र धरा पर आने वाले व्यक्ति के सारे पाप दूर हो जाते हैं और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पवित्र स्थल और तीर्थ को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से महाभारत थीम पर आधारित एक भव्य प्रोजेक्ट तैयार किया। यह प्रोजेक्ट मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज़्म द्वारा सेक्शन किया गया और स्वदेश दर्शन योजना के तहत् श्रीकृष्ण सर्किट के अंतर्गत 8054.70 लाख रूपये का बजट पारित किया। इस बजट से ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर, नरकातारी, सन्निहित सरोवर व शहर के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित भवन, आर्टिस्टिक प्रदर्शनी, थीमेटिक, मल्टीमीडिया प्रोजेक्ट के लिए 205.58 करोड़ रूपये का बजट पारित किया। इस बजट में से दो गैलरियों के निर्माण कार्य पर करीब 65 करोड़ रूपये का बजट खर्च किया जा चुका है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, केडीबी के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त एवं सीईओ केडीबी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, हरियाणा घुमंतु जनजाति बोर्ड के उपाध्यक्ष जयसिंह पाल, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगडा, केडीबी सदस्य डॉ. ऋषिपाल मथाना, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, युधिष्ठिर बहल, डॉ. एमके मोदगिल, विजय नरूला आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Quick Navigation