International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

Online Stall Apply ➜
Online Stall Apply ➜

गीता स्थली ज्योतिसर में राज्यपाल और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने गीता जयंती पर किया गीता पूजन

गीता जयंती 5158 वर्ष पूरे होने पर गीता जन्म स्थली की पावन धरा पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दतात्रेय और केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डïी ने गीता पूजन किया। इसके साथ ही हवन यज्ञ में मंत्रौच्चारण के बीच पूर्ण आहुती डाली। इस पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री ने ज्योतिसर तीर्थ का अवलोकन करने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरुप के भी दर्शन किए। अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2021 में गीता जयंती के पावन पर्व पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दतात्रेय और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डïी मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे। मंगलवार को देर सायं राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री गीता स्थली ज्योतिसर में पहुंचे, यहां पर चारों तरफ मंत्रौच्चारण के बीच गीता के उपदेश गंूज रहे थे। इस स्थल पर आकर अपने-आपको राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री गौरवानिंत महसुस कर रहे थे। केडीबी और प्रशासन की तरफ से 9 दिसंबर से श्रीमदभगवदी गीता पाठ का आयोजन चल रहा था। इस गीता पाठ की पूर्ण आहुती कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डïी, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, एडीसी अखिल पिलानी, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता ने मंत्रौच्चारण के बीच हवन यज्ञ में पूर्ण आहुती डाली और प्राचीन वट वृक्ष के नीचे पवित्र ग्रंथ गीता को नतमस्तक होकर पूजा अर्चना की 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top