International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

गीता स्थली ज्योतिसर में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ

ज्योतिसर तीर्थ मंदिर के पुजारी सुखपाल भार्गव ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2021 को लेकर पहली बार गीता उदगमी स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस गीता पाठ का शुभारम्भ भी अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के गीता यज्ञ के साथ 9 दिसम्बर को किया गया है। उन्होंने कहा कि गीता की उदगम स्थली ज्योतिसर में ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए थे। इसी तीर्थ पर स्थित अक्षय वट वृक्ष करीब 5 हजार वर्ष पुराना है। इस तीर्थ पर महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा और 14 दिसम्बर को सम्पूर्ण गीता पाठ होगा। उन्होंने कहा कि वीरवार को आचार्य नरेश कौशिक द्वारा विद्यार्थियों को गीता पाठ करवाया गया है। इस गीता पाठ में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीता पाठ के दौरान गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व प्रशासन के प्रयासों से गीता स्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह गीता पाठ 14 दिसम्बर तक चलेगा तथा महोत्सव के समापन समारोह पर 14 दिसम्बर को ही दोपहर 12 बजे वैश्विक गीता पाठ भी ज्योतिसर में किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks