International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

गीता स्थली कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को दिखा रहा है शांति सदभावना का मार्ग:ब्रहमस्वरुप

ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी महाराज ने सांध्यकालीन महाआरती में की शिरकत, मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
श्री जयराम विद्यापीठ संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तरफ पूरा विश्व आर्कषित हो रहा है। यह गीता स्थली कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को शांति सदभावना का मार्ग दिखाने का काम कर रहा है। इससे पूरे विश्व में संघर्ष मिट जाएगा और शांति सदभावना बन जाएगी।
ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी महाराज वीरवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले ब्रहमस्वरुप ब्रहमचारी महाराज, महंत बंसीपुरी महाराज, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, समाज सेवी खरैती लाल सिंगला, केडीबी सदस्य एमके मोदगिल, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, युद्घिष्ठïर बहल, कैप्टन अमरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks