International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ अन्य देशों में भी गीता महोत्सव का लोग करते है बेसब्री से इंतजार

आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव आयोजन कमेटी के सदस्य अजय ढुल ने कहा कि आस्ट्रेलिया के साथ-साथ अन्य देशों में गीता महोत्सव का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। इस महोत्सव के साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी लोग भी ऑनलाइन प्रणाली से जुड़े हुए है। अगर कोरोना महामारी नहीं होती तो निश्चित ही आस्ट्रेलिया में महोत्सव का आयोजन किया जाता। आयोजन कमेटी के सदस्य अजय ढुल रविवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य अजय ढुल, लेफ्टिनेंट कर्नल नरेश कुंडू, बीएसएफ के अधिकारी विनोद सिंह को कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। गीता प्रेमी अजय ढुल ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन विदेशों में भी हुआ, जिसके कारण विदेशी लोग भी पवित्र ग्रंथ गीता के साथ जुड़े। सरकार की तरफ से इंग्लैंड और मॉरीशस में महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top