International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

  अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सुरक्षा के साथ-साथ महिलायों और बच्चों को पुलिस द्वारा किया जा रहा है जागरुक

   अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न जिलों व जिला पुलिस के करीब 1800 महिला एवं पुलिस जवान गीता महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को दिन व रात की शिफ्टों में संभाल रहें हैं। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है । वर्दी के अलावा सादे कपड़ो में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है । ब्रह्मसरोवर और आस-पास के क्षेत्र में कमांडो दस्ते द्वारा गस्त की जा रही । दिन-रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान ब्रह्मसरोवर पर होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है । अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुलिस द्वारा सेवा, सुरक्षा और सहयोग के सलोगन को चरित्तार्थ करते हुए सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को जागरुक भी किया जा रहा । पुलिस द्वारा ब्रह्मसरोवर के एरिया में किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस की सहायता हेतू, महिला सहायता हेतू, किसी भी पर्यटक के बिछडने पर सहायता हेतू पुलिस सम्पर्क सहायता नम्बरों बारे व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है।  इसके साथ-साथ गीता महोत्सव में आई महिलायों और बच्चों को पुलिस जागरूक कर रही हैं ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top