International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए मानव को श्रीराम कथा की अमृत वाणी को धारण करना जरूरी

अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए मानव को श्रीराम कथा की अमृत वाणी को धारण करना जरूरी:धनखड़
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने संत मोरारी बापू की श्रीराम कथा में की शिरकत, संत मोरारी बापू की श्रीराम कथा को सुनने के लिए पहुंचे देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र 20 नवंबर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि अच्छे समाज और अच्छे चरित्र का निर्माण करने के लिए मानव को श्रीराम कथा की अमृत वाणी को धारण करना जरूरी है। इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों से सकारात्मक सोच पैदा होती है। इस अच्छी सोच देश और समाज तेजी के साथ आगे बढ़ते है। इन्हीं मानवीय मुल्यों को लेकर केन्द्र और प्रदेश सरकार भी काम कर रही है, इसलिए सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसेे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मेला क्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम की तरफ से आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड ने पवित्र ग्रंथ रामायण को नमन किया और संत मोरारी बापू और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के साथ-साथ अन्य संतों का आशीवार्द लिया। प्रदेशाध्यक्ष ने संत मोरारी बापू की श्रीराम कथा सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे पर्वों के साथ श्रीराम कथा का आयोजन एक अदभूत संगम है, इस संगम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र ग्रंथ रामायण और गीता की अमृतवाणी के प्रवचनों को अपने जीवन में धारण करने का एक अवसर मिला है। इस धार्मिक समागम के आयोजन से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा और अधिक पवित्र हो गई है। इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को भी अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार ग्रहण करने का एक अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top