अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में समाज सेवी संस्थाओं का अहम योगदान

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में समाज सेवी संस्थाओं का अहम योगदान

अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में समाज सेवी संस्थाओं का अहम योगदानपूर्व मंत्री विपुल गोयल, स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, विधायक सुभाष सुधा व समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एक साथ की आरती, प्रशासन की तरफ से पहली बार आरती और सम्मान के लिए बुलाया संस्थाओं के प्रतिनिधियों को, केडीबी प्रशासन की तरफ से संस्थाओं के प्रतिनिधियों को किया सम्मानितकुरुक्षेत्र 15 दिसंबर शंखनाद और मंत्रौच्चारण के बीच ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग आरती स्थल पर पहली बार समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आरती कर पूजा अर्चना की। इस महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में अहम योगदान देने वाली संस्थाओं को आरती और सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया। इस महाआरती में पूर्व मंत्री विपुल गोयल मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे और आरती स्थल पर पहुंचने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2021 के 14वें दिन ब्रहमसरोवर के पावन तट पर केडीबी की तरफ से आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में पूर्व मंत्री विपुल गोयल, स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता ने दीप प्रज्जवलित करके भजन संध्या का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम से पहले उपायुक्त मुकुल कुमार के विशेष प्रयासों से केडीबी की तरफ से सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया और सभी को सम्मान के साथ जलपान करवाने के बाद उपायुक्त मुकुल कुमार स्वयं संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ब्रहमसरोवर आरती स्थल पर पहुंचे। पूर्व मंत्री विपुल गोयल, स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार के साथ-साथ शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2021 के दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में शहर की समाज सेवी सस्थाओं के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। इन संस्थाओं ने स्वयं के खर्च पर ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर और ज्योतिसर तीर्थ पर दीप जलाएं। सभी के सहयोग से गीता महोत्सव सफल और यादगार बना है। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ पूरी दुनिया को अध्यात्म और दार्शनिक तरीके से देखना-समझना सिखाता है, जिंदगी को जीना सिखाता है। हम अपने जीवन और उसके उदेश्यों को लेकर कई तरह के प्रश्नों से जूझते रहते है, लेकिन यह पवित्र ग्रंथ हमें हर प्रश्नों का जवाब बहुत अच्छे तरीके से देता है। यह ज्ञान हर मनुष्य के लिए जरुरी है। पवित्र ग्रंथ गीता में कहा गया है कि चिंता चिता के सम्मान है। आज के समय में तनाव के कारण तरह-तरह की बीमारियां से मनुष्य ग्रस्त हो रहा है। ऐसे में पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान बड़ा ही फायदेमंद है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शहर की समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। प्रशासन को भविष्य में समाज सेवी संस्थाएं इसी तरह योगदान देती रहेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन भी संस्थाओं के सहयोग और मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस मौके पर केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, केसी रंगा, महेन्द्र सिंगला, सुशील राणा सहित शहर की समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Quick Navigation