International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की ऑनलाईन प्रतियोगिता के विजेताओं को वितरित किये सर्टिफिकेट

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा 20 दिवसीय श्रीमदभगवद गीता विषय पर ऑनलाईन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुषोत्तमपुरा बाग स्थित मंच पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एडीसी अखिल पिलानी, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता पब्लिक, स्टूडेंट तथा मोटिवेटर श्रेणी में करवाई गई थी। पब्लिक श्रेणी की प्रतियोगिता में रमेश कुमार सुखीजा, सिद्घांत शर्मा, कुलदीप कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, पूजा सचदेवा, नरेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम लाल, पंकज शर्मा तथा मांगी राम विजेता रहे। इन सभी को सर्टिफिकेट दिये गये। स्टूडेंट श्रेणी की प्रतियोगिता में जसकीरत सिंह, आर्यन मान, वसुंधरा, हरे कृष्णा, निकिता तथा उज्जवल जैन विजेता रहे। इस श्रेणी में प्रदीप कुमार, मांगी राम, सुनीता कपूर तथा दया सिंह स्वामी विजेता रहे। इन सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीआईओ विनोद सिंगला, ईओ बलबीर रोहिला, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top