International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

05–25 December 2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर हरियाणा राज्य जैवविविधता बोर्ड कर रहा लोगों को जागरूक

हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र में किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार के सभी विभागों ने अपने-अपने विभाग की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसी संदर्भ में हरियाणा राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा भी अपनी प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आए लोगों को जैवविविधता के संरक्षण, पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्व, जैवविविधता विरासत स्थलों का महत्व व जैवविविधता पंजिका के बारे में जागरूक किया गया।

हरियाणा राज्य जैवविविधता बोर्ड के कुरुक्षेत्र के जिला संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य जैवविविधता बोर्ड के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी 24 दिसंबर तक लगाई जाएगी, जिसमें हर दिन लगभग 300 से 400 लोग व स्कूली बच्चों भाग ले रहे है। लोगों को जैव विविधता के संरक्षण व जैविक संसाधनों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जागरूक किया तथा हरियाणा राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा तैयार की गई जैवविविधता के संरक्षण पर पाठन सामग्री भी लोगों को वितरित की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top