International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में महाभारत सीरियल में कृष्ण की भूमिका अदा करने वाले प्रसिद्ध कलाकार नितिश भारद्वाज ने अपनी यादगार प्रस्तुति देकर पर्यटकों का मन मोहने का काम किया।

अहम पहलु यह है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 23 दिसंबर को प्रसिद्घ कलाकार नितिश भारद्वाज व उनके ग्रुप ने श्रीकृष्ण लीलाओं को अपने नाटक के माध्यम से दर्शाने का काम किया। शनिवार को सांध्यकालीन मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा, केडीबी सीईओ एवं एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इन प्रस्तुतियों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह महोत्सव अब अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks