International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में शिल्प और सरस मेले में कलाकारों के साथ झूमते हुए नजर आए

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने किया सरस और क्राफ्ट मेले का निरीक्षण सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में शिल्प और सरस मेले में कलाकारों के साथ झूमते हुए नजर आए। इन जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ दूर दराज से आए पर्यटक भी लोक कलाकारोंं की स्वर लहरियों पर झूमने पर मजबूर हो गए। अहम पहलु यह है कि सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने देश भर से आए शिल्पकारों की मन की बात को सांझा किया। इतना ही नहीं विधायक सुभाष सुधा ने बीन बांसुरी, ढोल नगाडा, जंगमजोगी, बाजीगर सहित अन्य गु्रपों के कलाकारों को 500-500 रुपए की ईनाम राशि देकर सम्मानित भी किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks