International Gita Mahotsav

 

INTERNATIONAL GITA MAHOTSAV

JAPAN

सन्निहित सरोवर का दिव्य दीपोत्सव — गीता की रोशनी से जगमगाया विश्व संदेश

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव–2025 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के प्राचीन सन्निहित सरोवर पर आयोजित दीपोत्सव ने पूरे वातावरण को दिव्यता और भव्यता से भर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस दीपोत्सव की ज्योति गीता उपदेशों की रोशनी को विश्व के हर जनमानस तक पहुँचाएगी और मानव जीवन को अलौकिक प्रेरणा प्रदान करेगी। मंत्रोच्चारण और शंखनाद के पावन स्वर के बीच मुख्यमंत्री, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा द्वारा दीपदान किया गया, जबकि हजारों दीपों ने सरोवर को दैवीय प्रकाश से आलोकित कर दिया। अतिथियों का पारंपरिक सम्मान पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर किया गया। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संदेश में कहा कि कुरुक्षेत्र अब केवल हरियाणा नहीं, बल्कि पूरे विश्व का गौरव बढ़ा रहा है, और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इसी भूमि पर प्रकट किए गए गीता उपदेश मानवता को धर्म, कर्तव्य और सत्य का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम में धर्मवीर मिर्जापुर, जयसिंह पाल, धुमन सिंह किरमच, कंवलजीत कौर, उपेंद्र सिंघल, संजय बठला, उमा सुधा, विजय नरुला, डॉ. ऋषिपाल मथाना, सौरभ चौधरी, गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, प्रदीप झांब, सुशील राणा, डॉ. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डॉ. संदीप छाबड़ा, गुरदयाल सुनहेड़ी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया।

Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks